Skip to content

SarkariYojanaTips.in

Menu
Menu

CM Ladli Behna Yojana 2025 | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, मप्र 2025 में करे आवेदन और पाए 1250 रूपये प्रतिमाह

Posted on January 19, 2025January 21, 2025 by Harish

CM Ladli Behna Yojana 2025: मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की महिलाओं के कल्याणार्थ लाडली बहना योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 की गई थी। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी महिला को 1250 रुपए की राशि प्रतिमाह दी जाती है। जो उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर होती है। इस योजना के आधार पर प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वावलंबी बनाना चाहती है।

ऐसे में अगर आप भी मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी हैं, और अभी तक आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इस योजना के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानें। 

Table of Contents

Toggle
  • CM Ladli Behna Yojana 2025 क्या है? 
  • मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का उद्देश्य 
  • मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • लाडली बहना योजना की पात्रता
  • लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश के लाभ 
  • लाडली बहन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया 

CM Ladli Behna Yojana 2025 क्या है? 

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की शुरुआत प्रदेश की लोकप्रिय और तात्कालिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। जिसका निरंतर संचालन मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने ₹1250 प्रतिमाह उनके बैंक खाते में दिया जाता है। जिससे वह स्वयं का और अपने बच्चों की जरूरतों को आसानी के साथ पूरा कर सके। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त करना चाहती है। 

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का उद्देश्य 

प्रदेश सरकार इस योजना के तहत प्रतिमाह 1250 रुपए देकर महिलाओं को व्यक्तिगत जरूरत की पूर्ति हेतु परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भरता खत्म करना चाहती है। जिससे महिला आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके। इसके अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वालंबन की दिशा में यह योजना एक कल्याणकारी योजना के रूप में साबित हो रही है। जिससे महिलाएं पारिवारिक स्तर पर निर्णायक भूमिका निभा सकती है। 

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए प्रदेश की महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य है।

  • समग्र आईडी 
  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • आधार समग्र ई केवाईसी 
  • बैंक खाता, जो आधार से लिंक और डीबीटी सक्रिय हो। 

Also Read: Sukanya Samriddhi Yojana 2025: सुकन्या समृद्धि योजना 2025 में करें शुरुआत मात्र 250 रुपए से, सुरक्षित करें बिटिया का कल

लाडली बहना योजना की पात्रता

  • आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी हो। 
  • ऐसी महिला जो विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त महिला में से कोई एक है।
  • आवेदनकर्ता महिला की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष हो।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा न हो।
  • परिवार में कोई आयकर दाता ना हो। 
  • परिवार में कोई संविदा या सरकारी नौकरी में न हो।

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश के लाभ 

  • लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 1250 रुपए की आर्थिक मदद सरकार द्वारा दी जाएगी।
  • कोई ऐसी महिला जो सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ ले रही हो, लेकिन उसे मिलने वाला इससे कम है। तो उस महिला को 1250 रुपए तक की राशि की पूर्ति की जाएगी।

लाडली बहन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया 

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा, जो इस प्रकार है। 

  • लाडली बहना योजना में आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको अपने नजदीकी प्रपत्र कैंप, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा। 
  • वहां पर मौजूद कैंप प्रभारी से मिलकर अपने दस्तावेजों को दिखाना होगा और आवेदन की बात करनी होगी। 
  • प्रभारी द्वारा आवेदन ऑनलाइन करने के पश्चात आपको एक पावती पत्र दिया जाएगा। 
  • इस पावती पत्र से आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकेंगे। 
  • आवेदन के 15 दिनों के पश्चात आप आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर अपनी सूची में नाम देख सकते है।

निष्कर्ष: मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना में उपरोक्त बताई गई विधि के अनुसार आपको आवेदन करना होगा। आवेदन करने के कुछ दिनों के पश्चात आपके बैंक खाते में योजना की राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके अपनी अवश्य दें।

Also Read: Mahtari Shakti Rin Yojana 2025: प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा बिना गारंटी के 25,000 रुपए, जल्दी करें 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • PM Kisan Farmer Registry 2025: Step-by-Step Guide to Apply Online
  • How to Add Family Member to Ration Card Online in 2025 | Complete Step-by-Step Guide
  • How to Start SIP in 2025: Step-by-Step Guide to Smart Mutual Fund Investing
  • How to Open a PNB Zero Balance Account Online with Video KYC (2025 Guide)
  • How to Apply for Flipkart Axis Bank Credit Card Online in 2025 | Complete Step-by-Step Guide

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025

Categories

  • How To
  • Sarkari Yojana
  • Uncategorized
  • Yojana
©2025 SarkariYojanaTips.in | Design: Newspaperly WordPress Theme